प्रार्थना

  • हे! प्रभु अदृश्य दाता ज्ञान हमको दीजिए।
    शीघ्र सारे दुर्गुनों को दूर हमसे कीजिए।।
  • लीजिए हमको शरण में हम सदाचारी बनें।
    प्रेमचारी धर्मरक्षक मानवहितकारी बनें।।
  • हम बच्चे नादान हैं दाता भूल हमसे होगी।
    भूल को भूले समझकर माफ हमको कीजिए।।
  • हे! प्रभु अदृश्य दाता ज्ञान हमको दीजिए।।।
  • निन्दा नफरत ईर्ष्या का मन में भाव न बनें।
    झूठ त्यागें, सत्य बोलें, आपस में प्रेम का वरदान दीजिए।।
  • हे! प्रभु अदृश्य दाता ज्ञान हमको दीजिए।।।
  • अदृश्य शक्ति, अपार शक्ति का हमें भी भय हो।
    आत्म ज्ञान प्रदान करके सब का कल्याण कीजिए।।
  • हे! प्रभु अदृश्य दाता ज्ञान हमको दीजिए।।।